LOADING

Type to search

‘उदयपुर फाइल्स’ विवाद से जुड़े डीएसपी गोपाल चंदेल को भेजा बांसवाड़ा

Local

‘उदयपुर फाइल्स’ विवाद से जुड़े डीएसपी गोपाल चंदेल को भेजा बांसवाड़ा

Share

उदयपुर, 9 जून: राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने देर रात राज्यभर में 141 उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले किए हैं। तबादला सूची में उदयपुर संभाग के कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। चर्चित ‘उदयपुर फाइल्स’ प्रकरण के दौरान विवादों में रहे डीएसपी गोपाल चंदेल को उदयपुर से हटाकर बांसवाड़ा साइबर क्राइम में लगाया गया है।
डीएसपी चंदेल 11 फरवरी 2026 को हुए एक विवादास्पद पुलिस अभियान के बाद चर्चा में आए थे। आरोप था कि आरोपी अधिवक्ता को हिरासत में लेने के दौरान कुछ लोगों ने हथौड़ा और सब्बल से गेट तोड़ने की कार्रवाई की थी। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद जांच उनसे लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई थी।
तबादला आदेश के तहत साइबर क्राइम बांसवाड़ा में पदस्थ गोविंद सिंह को उदयपुर गिर्वा डीएसपी लगाया गया है। वहीं, राजीव राहर को ऋषभदेव से सलूंबर भेजा गया है। उनकी जगह अपराध अनुसंधान शाखा से छगन राजपुरोहित को ऋषभदेव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अशोक कुमार आंजना को यातायात उदयपुर से सिरोही जिले के रेवदर, अब्दुल रहमान को जीआरपी से सागवाड़ा, श्रवणदास संत को बीकानेर से वल्लभनगर तथा छवि शर्मा को जोधपुर से उदयपुर पूर्व में पदस्थ किया गया है। विजय कुमार आर्य को पीटीएस खेरवाड़ा से अजमेर ग्रामीण भेजा गया है। चांदमल को सराड़ा से मावली तथा तपेन्द्र मीणा को एमबीसी खेरवाड़ा में सहायक कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *