LOADING

Type to search

जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

crime

जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

Share

निर्माण कार्य के दौरान लोहे के सरिए से किया था जानलेवा हमला, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबोचा
डूंगरपुर, 6 अगस्त:
डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के फलोज गांव में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद फरार आरोपी को विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
थानाधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि 3 अगस्त को फलोज गांव में पुराने मकान पर निर्माण कार्य के दौरान रतनलाल पाटीदार (57) और उसके छोटे भाई गोपाल उर्फ लखा पाटीदार के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर रतनलाल ने लोहे के सरिए से गोपाल के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।
मृतक की बहन की रिपोर्ट पर दोवड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीम गठित की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी रतनलाल को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *