LOADING

Type to search

खाटूश्यामजी को स्वच्छ और आदर्श धार्मिक नगर बनाने पर जोर

socal

खाटूश्यामजी को स्वच्छ और आदर्श धार्मिक नगर बनाने पर जोर

Share

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, प्लास्टिक, अतिक्रमण और सीवरेज व्यवस्था पर जताई चिंता
खाटूश्यामजी/सीकर, 10 जून:
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ मंदिर और स्वच्छ परिसर ही श्रद्धा का सच्चा श्रृंगार है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प के अनुरूप प्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से खाटूश्यामजी में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गुप्ता ने कहा कि देशभर से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र खाटूश्यामजी स्वच्छता और व्यवस्थाओं के मामले में आदर्श बनना चाहिए। उन्होंने मानसून से पूर्व नालियों और नालों की सफाई, सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा सड़कों पर गंदा पानी नहीं आने देने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को अंडरग्राउंड केबलिंग का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया।
प्लास्टिक मुक्त खाटूश्यामजी अभियान को प्रभावी बनाएं
उन्होंने प्लास्टिक मुक्त खाटूश्यामजी अभियान को प्रभावी बनाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करने, अतिक्रमण हटाने तथा अवैध स्ट्रीट वेंडरों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। साथ ही बेसहारा पशुओं के समुचित प्रबंधन और गौशालाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया। गुप्ता ने कहा कि खाटूश्यामजी में प्रतिमाह करीब 20 लाख श्रद्धालु आते हैं, इसलिए मंदिर परिसर और आसपास चौबीसों घंटे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। महिलाओं के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराने और होटल-धर्मशालाओं को भी सहयोग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *