LOADING

Type to search

मौसमी बीमारियों की रोकथाम और HPV वैक्सीन लक्ष्य पर दिया जोर

Health

मौसमी बीमारियों की रोकथाम और HPV वैक्सीन लक्ष्य पर दिया जोर

Share

स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक मीटिंग में योजनाओं की समीक्षा
उदयपुर, 23 मई:
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य की अध्यक्षता में शनिवार को बड़ी स्थित स्वास्थ्य भवन में उदयपुर शहर की ब्लॉक मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य मार्ग दर्शिका और पीएचएम ने भाग लिया।
बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. अशोक आदित्य ने सभी अधिकारियों को इस वर्ष के लक्ष्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पेंडेंसी क्लियर करने तथा प्रथम तिमाही में सभी प्रसुताओं का पंजीयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने मौसमी बीमारियों और मलेरिया की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने आरसीएच इंडिकेटर्स और HPV वैक्सीन के लक्ष्य समय पर पूरे करने पर जोर दिया। वहीं शहर प्रभारी डॉ. कैलाश शर्मा ने परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन साधनों से जोड़ने के निर्देश दिए। जबकि डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट डॉ. केतूल ने एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *