LOADING

Type to search

बांध के पास बसे गांवों को भी नहीं मिल रहा साफ पानी

Local

बांध के पास बसे गांवों को भी नहीं मिल रहा साफ पानी

Share

मानसी वाकल योजना के 52 गांवों में गंदे पानी की सप्लाई, फिल्टर प्लांट में मिली काई और गंदगी
उदयपुर, 23 मई:
एक ओर उदयपुर शहर की कॉलोनियों तक मानसी वाकल बांध का पानी पहुंच रहा है, वहीं बांध के नजदीक बसे झाड़ोल सहित 52 गांवों के ग्रामीण भीषण गर्मी में दूषित और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। करोड़ों रुपए की पेयजल योजना के बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं बदहाल नजर आ रही हैं।
गोराणा गांव स्थित फिल्टर प्लांट की पड़ताल में चैंबरों में काई, गंदगी और काला पड़ा पानी मिला। कई जगह सफाई केवल खानापूर्ति तक सीमित दिखाई दी। यही पानी फिल्टर होकर ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पिछले कई दिनों से नलों में गंदा पानी आने की शिकायत की है।
मानसी वाकल 52 गांव पेयजल योजना के तहत बनी कई टंकियां खाली पड़ी हैं। देवास, नांदवेल और अन्य गांवों में ऊंचाई और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा। 2009 में बने फिल्टर प्लांट, मोटर और पाइपलाइन अब जर्जर हो चुके हैं, जिससे बार-बार लीकेज और सप्लाई बाधित हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में केवल एक बार पानी की सप्लाई हो रही है। पीएचईडी अधिकारियों ने जल्द नया फिल्टर प्लांट और सफाई अभियान शुरू करने का दावा किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *