महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में सांयकालीन ओपीडी 11 मई से
Share
उदयपुर, 8 मई। आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में सांयकालीन ओपीडी सोमवार 11 मई से प्रारंभ की जाएगी। ओपीडी प्रतिदिन सायं 5 से 7 बजे तक न्यू ओपीडी भवन में कार्यरत रहेगी। इस ओपीडी में मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक यूनिट हेड एवं अन्य चिकित्सक अपनी सेवाएं देगें। लू ताप घात के तहत् आम जनता को राहत देने के लिये सांयकालीन ओपीडी प्रारंभ की जा रही है।
प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डाॅ. राहुल जैन ने बताया कि आम जनता को महाराणा भूपाल चिकित्सालय की आपातकालीन ईकाई में गुणवत्ता पूर्वक ईलाज मिल सके इसलिये आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करते हुये 5 मई से दोनो आपातकालीन ईकाईयों में प्रथक सहायक आचार्य नियुक्त किये गये है। प्रातः कालीन समय 8 से दोपहर 2 तक एक सहायक आचार्य मेडिसिन एवं एक सहायक आचार्य सर्जकिल आपातकालीन ईकाई में लगाये गये है। सांयकालीन 2 पीएम से 8 पीएम व रात्रीकालीन 8 पीएम से 8 एएम में 2 सहायक आचार्य, मेडिसिन एवं सर्जिकल आपातकालीन इकाई में लगाये गये है। 5 सहायक आचार्य मेडिसिन आपातकालीन इकाई में व 5 सहायक आचार्य सर्जिकल आपातकालीन इकाई में प्रतिदिन सेवाएं देंगें। कुल 10 सहायक आचार्य प्रतिदिन दोनों मेडिसिन एवं सर्जिकल आपातकालीन इकाई में सेवाएं देगें। सहायक आचार्यो के साथ मेडिसिन, सर्जरी, ओर्थोपेडिक्स एवं अन्य विभाग के रेजिडेन्ट चिकित्सक भी ड्यूटी देंगें।
