LOADING

Type to search

सदाबहार नगमों ने बांधा सुरों का समां

Local

सदाबहार नगमों ने बांधा सुरों का समां

Share


उदयपुर, 01 जून: सुरों की मण्डली संस्था वरिष्ठ विंग द्वारा अशोका पैलेस के मधुश्री ऑडिटोरियम में आयोजित संगीतमय संध्या “सदाबहार नगमे” में पुराने दौर के अमर गीतों की गूंज सुनाई दी। मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. रीना राठौड़ ने संगीत को समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक धरोहर बताया। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को मंच प्रदान करना और सदाबहार गीतों की परंपरा को आगे बढ़ाना है। सचिव अरुण चौबीसा और कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने भी कार्यक्रम की महत्ता बताई। शहर के अनेक कलाकारों ने मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार और आशा भोंसले के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन में संगीत प्रेमियों की बड़ी भागीदारी रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *