LOADING

Type to search

बेटी की शादी से चार दिन पहले पिता की हत्या

Uncategorized

बेटी की शादी से चार दिन पहले पिता की हत्या

Share

शादी के कार्यक्रम स्थल को लेकर हुआ विवाद, भतीजे पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमले का आरोप
भीलवाड़ा, 4 जून:
बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक पिता की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पारिवारिक विवाद के दौरान उसकी हत्या कर दी गई। भीलवाड़ा जिले के बागौर थाना क्षेत्र में शादी के कार्यक्रम स्थल को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि भतीजे और उसके साथियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर 45 वर्षीय विनोद कंजर की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
शादी स्थल को लेकर बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी निवासी विनोद कंजर की बेटी की शादी 8 जून को होनी थी। बुधवार रात डीजे कार्यक्रम के दौरान शादी के आयोजन स्थल को लेकर परिवार और समाज के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विनोद शादी आमली कॉलोनी में करना चाहता था, जबकि उसका भतीजा किशन और कुछ अन्य लोग लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी में ही आयोजन के पक्ष में थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
आरोप है कि भतीजे और उसके साथियों ने विनोद पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। शादी वाले घर में इस दर्दनाक घटना के बाद खुशियों का माहौल शोक में बदल गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *