LOADING

Type to search

आयुर्वेद विभाग के नवपदस्थ अधिकारियों का सम्मान

Health

आयुर्वेद विभाग के नवपदस्थ अधिकारियों का सम्मान

Share

उदयपुर, 14 जुलाई: आयुर्वेद चिकित्सक संघ उदयपुर ने नवपदस्थ अधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया। अतिरिक्त निदेशक डॉ. रमेश चंद्र बैरवा और सहायक निदेशक डॉ. राकेश सोलंकी का माला, पगड़ी, उपरणा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
जिला अध्यक्ष डॉ. विष्णु बंशीवाल ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आयुर्वेद विभाग को नई दिशा मिलेगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। समारोह में नाथूलाल माली, हरिशंकर पुजारी और ललित उपाध्याय के नए पदस्थापन पर भी सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *