LOADING

Type to search

नगर निगम चुनाव में पहला नामांकन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने चौंकाया

Local

नगर निगम चुनाव में पहला नामांकन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने चौंकाया

Share

वार्ड 45 से समर्थकों के साथ भरा पर्चा; कलेक्ट्रेट में पांच केंद्र, 100 मीटर तक बैरिकेडिंग और सीसीटीवी से निगरानी
उदयपुर, 27 अगस्त:
नगर निगम चुनाव के लिए उदयपुर में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सियासी हलचल तेज हो गई। पहले ही दिन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने वार्ड 45 से नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया। भट्ट समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र जमा कराया। उन्होंने कहा कि आज शुभ मुहूर्त था, इसलिए पहले दिन ही नामांकन दाखिल किया। मेयर पद को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी मौका देगी तो उदयपुर की जनता की सेवा करेंगे।
पांच केंद्रों पर नामांकन
एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों के नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अलग-अलग कार्यालयों में लिए जा रहे हैं। वार्डवार पांच केंद्र बनाए गए हैं। नामांकन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए 100 मीटर तक बैरिकेडिंग कर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पहले दिन नामांकन कराने वालों की संख्या कम रही। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भीड़ बढ़ने की संभावना है।
निकाय चुनाव में होम वोटिंग नहीं
इस बार बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा नहीं होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के अनुसार ऐसे मतदाताओं को भी मतदान के लिए निर्धारित पोलिंग बूथ पर पहुंचना होगा। नगर पालिकाओं में नामांकन उनके संबंधित क्षेत्रों में ही लिए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *