आभारोत्सव में पूर्व प्रांतपाल सीए निर्मल कुनावत का हुआ सम्मान
Share
वर्षभर के सेवा कार्यों और नेतृत्व को मिली सराहना
उदयपुर, 25 जून: सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित आभारोत्सव कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल सीए निर्मल कुनावत का भव्य सम्मान किया गया। प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता ने उन्हें सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर संगठन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
प्रज्ञा मेहता ने कहा कि सीए निर्मल कुनावत ने अपने कार्यकाल के दौरान तथा उसके बाद भी संगठन को निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया है। उनके नेतृत्व में अनेक सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालित हुईं।
सम्मान ग्रहण करते हुए सीए निर्मल कुनावत ने इसे संगठन के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।
