LOADING

Type to search

भारत विकास परिषद पद्मिनी शाखा द्वारा निशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

Health

भारत विकास परिषद पद्मिनी शाखा द्वारा निशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

Share


उदयपुर, 18 जुलाई:
भारत विकास परिषद पद्मिनी शाखा द्वारा निशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष डॉ शिल्पा पामेचा ने बताया कि बालिकाओं में स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत विकास परिषद पद्मिनी शाखा की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंबा माता में नेत्र एवं दंत परीक्षण चिकित्सा किया गया, जिसमें सभी छात्राओं में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। डॉ. बलदीप शर्मा ने बताया कि नेत्र चिकित्सालय एसजी प्रताप सिंह के नेतृत्व में एवं बिश्नोई डेंटल डॉ पल्लवी त्रिवेदी के नेतृत्व में यह शिविर लगाया गया जिसमें सैकड़ों बालिकाओं एवं अध्यापिकाओं ने इस चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चेतना ने बताया कि बालिका में बढ़ती नेत्र एवं दंत समस्याओं में यह यह शिविर अत्यंत लाभकारी रहेगा । पद्मिनी शाखा द्वारा आगे भी इसी प्रकार के शिविर लगाए जाते रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *