नागरिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन भी जरूरी : प्रो. त्रिवेदी
Share
उदयपुर, 10 सितम्बर: पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), उमरड़ा में एनाटॉमी विभाग की ओर से ‘नागरिकों के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. इंद्र वर्धन त्रिवेदी ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों और सामाजिक दायित्वों का भी ईमानदारी से निर्वहन करता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत नाहर ने की। उन्होंने कहा कि देश की एकता-अखंडता, भाईचारा, अनुशासन, कानून का सम्मान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में नागरिक कर्तव्यों का पालन करने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. गणेश खेमनार ने किया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट्स, इंटर्न्स एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

