LOADING

Type to search

जमीनी स्तर पर सक्रियता ही योजनाओं की सफलता की कुंजी: मंत्री दिलावर

Local

जमीनी स्तर पर सक्रियता ही योजनाओं की सफलता की कुंजी: मंत्री दिलावर

Share

उदयपुर में पंचायतीराज विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उदयपुर, 31 मार्च:
मदन दिलावर ने मंगलवार को उदयपुर प्रवास के दौरान पंचायतीराज विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया।
रात्रि विश्राम और फील्ड विजिट पर जोर
मंत्री दिलावर ने अधिकारियों को हर माह कम से कम चार रात्रि विश्राम गांवों में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक गांव में रुककर ही वास्तविक स्थिति समझी जा सकती है। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था के निर्देश
मंत्री ने श्मशान, तालाब, खेल मैदान और सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गांवों में कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था मजबूत करने, कचरे की छंटनी और सफाई कर्मियों को उचित पारिश्रमिक देने पर जोर दिया।
भूमिहीनों को प्राथमिकता, जवाबदेही तय
उन्होंने भूमिहीन परिवारों को पट्टा वितरण में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। बैठक में स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामित्व योजना सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई।
प्रवेश उत्सव पोस्टर का विमोचन
बैठक से पूर्व मंत्री ने संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रवेश उत्सव पोस्टर का विमोचन भी किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *