LOADING

Type to search

हरित राजस्थान अभियान को मिलेगा नया आयाम, शहरों में लगेंगे 12 फीट ऊंचे पौधे

Rajasthan

हरित राजस्थान अभियान को मिलेगा नया आयाम, शहरों में लगेंगे 12 फीट ऊंचे पौधे

Share

स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश ब्रांड एंबेसडर के सुझावों पर डीएलबी ने जारी किए निर्देश
उदयपुर, 29 जून:
स्वायत्त शासन विभाग ने आगामी वर्षा ऋतु में प्रदेशभर के नगरीय निकायों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शहरों के प्रमुख मार्गों के दोनों ओर लगभग 12 फीट ऊंचाई के विकसित पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पार्कों और उद्यानों के रख-रखाव, सफाई, फव्वारों के संचालन तथा हरियाली की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन (शहर) 2.0 के प्रदेश ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री एवं विभागीय अधिकारियों को भेजे गए सुझावों के बाद स्थानीय निकाय विभाग ने सभी निकायों को हरित राजस्थान अभियान प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। पार्कों में सुझाव पुस्तिका रखने और नियमित रिपोर्ट निदेशालय को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। गुप्ता ने अपने नगर परिषद डूंगरपुर के कार्यकाल में 10 से 12 फीट ऊंचे 25 हजार से अधिक पौधे लगाकर हरित शहर का मॉडल विकसित किया था, जिसे अब प्रदेशभर में अपनाने की तैयारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *