LOADING

Type to search

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में मनाई गुरु पूर्णिमा’

education

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में मनाई गुरु पूर्णिमा’

Share


उदयपुर, 29 जुलाई:
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज गुरु पूर्णिमा पर समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को तिलक कर व मौली बांध सम्मानित किया तत्पश्चात गुरुओं के सम्मान में समूह गान व समूह नृत्य व गुरु की महिमा को प्रतिबिंबित करने वाला कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि आज के युग में जो भी चुनौतियां सामने आ रही है उसमें गुरु ही वह ऊर्जा है जो हमें सदमार्ग पर बनाए रखने में सक्षम है।
इस अवसर पर संस्था की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने बताया कि युवाओं के देश भारत में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सभी विद्यार्थियों को इतिहास में अंकित श्रेष्ठ गुरुओं के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए जिससे उनके जीवन में आ रही कठिनाइयों का मुकाबला पूर्ण आत्मविश्वास से कर सके।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *