LOADING

Type to search

भीण्डर ब्लॉक में ऐतिहासिक पहल: एक दिन में 146 बालिकाओं को HPV वैक्सीन

Local

भीण्डर ब्लॉक में ऐतिहासिक पहल: एक दिन में 146 बालिकाओं को HPV वैक्सीन

Share

मेगा कैंप में दिखा उत्साह, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मिला ‘सुरक्षा कवच’
उदयपुर, 27 अप्रैल:
राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य अभियान के तहत भीण्डर ब्लॉक में एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन का ऐतिहासिक मेगा कैंप आयोजित किया गया, जिसमें एक ही दिन में 146 बालिकाओं को वैक्सीन लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया। 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर यह पहला इतना बड़ा सफल कैंप है। तीन केंद्रों—भीण्डर (93), कानोड़ (34) और खेरोदा (19) पर टीकाकरण किया गया। अभियान की सफलता में प्रशासन और चिकित्सा विभाग के समन्वय की अहम भूमिका रही।
एसडीएम रमेश बहेड़िया, बीसीएमओ डॉ. नवीन कुमार सहित कई अधिकारियों, डॉक्टरों, एएनएम, आशा सहयोगिनियों और शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने फील्ड में सक्रिय भागीदारी निभाई। जागरूकता अभियान के चलते अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
अधिकारियों ने बताया कि बाजार में महंगी मिलने वाली यह वैक्सीन सरकार द्वारा निशुल्क दी जा रही है। एसडीएम ने कहा कि टीकाकरण कराने वाली बालिकाएं अब स्कूलों में रोल मॉडल बनकर अन्य छात्राओं को प्रेरित करेंगी। यह पहल भविष्य में अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *