महाराणा प्रताप अधिकृत गाइड यूनियन की नई कार्यकारिणी का सम्मान
Share
उदयपुर, 7 मई: पर्यटन नगरी उदयपुर में हाल ही में गठित महाराणा प्रताप अधिकृत गाइड यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुकेश माधवानी और अमृत मेहता ने नई टीम का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं।
नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रदीप कुमावत को संरक्षक, कोमल सिंह चौहान को अध्यक्ष और मनोज जोशी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चन्द्रप्रकाश भट्ट सचिव, ललित सोनी सह सचिव, विक्रम सिंह चूंडावत प्रचार मंत्री, सत्येंद्र सिंह राठौड़ संगठन मंत्री, मनीष सनाढ्य कोषाध्यक्ष और जतन कुमावत उप कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
अतिथियों ने कहा कि अधिकृत गाइड्स उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और “अतिथि देवो भव:” की परंपरा को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पर्यटन विकास और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
