LOADING

Type to search

गुप्त केबिन में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी तीस लाख की अवैध शराब

crime

गुप्त केबिन में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी तीस लाख की अवैध शराब

Share

तीसरी बार गिरफ्तार तस्कर
उदयपुर, 13 मई:
उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर पकड़ा है। शराब को कंटेनर के भीतर बनाए गए गुप्त केबिन में छिपाकर गुजरात ले जाया जा रहा था। कार्रवाई खाण्डी ओबरी टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान की गई।
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे से शराब की बड़ी खेप गुजरात भेजी जा रही है। इस पर आबकारी आयुक्त नमित मेहता और अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जिला आबकारी अधिकारी आदरम और उपआयुक्त प्रद्युमन सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह राठौड़ ने कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली।
पहली नजर में कंटेनर खाली दिखाई दिया, लेकिन गहन जांच में व्हील कैप की आड़ में बना गुप्त केबिन मिला। केबिन खोलने पर रॉयल चैलेंज और ऑल सीजन ब्रांड के 330 कार्टून बरामद हुए। इनमें 1680 बोतलें और 9120 पव्वे शामिल हैं। पूरी शराब “फॉर सेल इन चंडीगढ़” मार्क की थी।
मौके से पोरबंदर निवासी चालक मसरी पुत्र श्रवण कोड़ियातार को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि वह शातिर तस्कर है और इससे पहले 29 मार्च 2026 को भी 820 कार्टून शराब के साथ गिरफ्तार हो चुका है। आबकारी विभाग अब शराब के स्रोत और गुजरात में सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *