LOADING

Type to search

अवैध पेट्रोलियम नेटवर्क का भंडाफोड़, दो ठिकानों पर छापा

Local

अवैध पेट्रोलियम नेटवर्क का भंडाफोड़, दो ठिकानों पर छापा

Share

हजारों लीटर पेट्रोलियम व उपकरण बराम
चित्तौड़गढ़, 1 मई:
जिले में अवैध पेट्रोलियम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और जिला रसद विभाग की संयुक्त टीम ने संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सदर थाना क्षेत्र में उदयपुर मार्ग स्थित भंडारिया के पास दो ठिकानों पर की गई छापेमारी में हजारों लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया गया। मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दोनों ठिकानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल बरामद हुआ। साथ ही तेल निकालने और भरने में उपयोग किए जाने वाले पंप, पाइप और बड़े ड्रम भी जब्त किए गए। मौके पर बनी व्यवस्था से साफ है कि यहां लंबे समय से अवैध रूप से पेट्रोलियम का भंडारण और सप्लाई का काम चल रहा था।
टैंकर से तेल निकालकर गोदाम में सप्लाई
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क टैंकर चालकों की मिलीभगत से संचालित हो रहा था। टैंकर चालक रास्ते में इन ठिकानों पर रुकते और तेल निकालकर गोदाम संचालकों को दे देते थे। बाद में इसी चोरी किए गए पेट्रोल-डीजल को कम कीमत पर आगे सप्लाई किया जाता था। इस तरह चोरी, भंडारण और वितरण की पूरी कड़ी संगठित तरीके से संचालित हो रही थी।
दो आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं एक टैंकर चालक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध पेट्रोलियम का स्रोत क्या था और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *