LOADING

Type to search

उदयपुर में 8 अगस्त को ब्रिक्स देशों की अहम बैठक

International

उदयपुर में 8 अगस्त को ब्रिक्स देशों की अहम बैठक

Share

जी-20 के बाद फिर वैश्विक आयोजन की मेजबानी करेगा उदयपुर, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
उदयपुर, 2 अगस्त:
जी-20 शेरपा बैठक की सफल मेजबानी के बाद उदयपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। 8 अगस्त को झीलों की नगरी में ब्रिक्स देशों की महत्वपूर्ण एजेंडा बैठक आयोजित होगी, जिसमें भारत सहित ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के करीब 15 देशों के वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक और प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुख हिस्सा लेंगे।
बैठक पिछोला झील किनारे स्थित एक पांच सितारा होटल में होगी। 7 अगस्त को विदेशी प्रतिनिधियों का आगमन होगा, जिनका पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति, लोक कलाकारों और मेवाड़ी आतिथ्य के साथ स्वागत किया जाएगा। 8 अगस्त को मुख्य सम्मेलन आयोजित होगा, जबकि 9 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल रवाना होगा।
प्रतिनिधियों के लिए विशेष पर्यटन कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। वे सिटी पैलेस, जगमंदिर, सज्जनगढ़ (मानसून पैलेस) और फतहसागर झील का भ्रमण करेंगे। यह बैठक सितंबर में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले समन्वय और एजेंडा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आयोजन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *