LOADING

Type to search

पंचायत चुनाव की तैयारी में भाजपा ने 23 नेताओं को सौंपी पंचायत समितियों की कमान

political

पंचायत चुनाव की तैयारी में भाजपा ने 23 नेताओं को सौंपी पंचायत समितियों की कमान

Share

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जारी की सूची, विधानसभा क्षेत्रवार नेताओं को दी संगठन की जिम्मेदारी
उदयपुर, 7 अक्टूबर:
पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने उदयपुर जिले की पंचायत समितियों के लिए 23 नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को प्रभारियों की सूची जारी की। पार्टी ने पंचायत समितियों में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में गोगुंदा पंचायत समिति का प्रभारी कर्णसिंह शक्तावत, सायरा का मनोहर चौधरी तथा बड़गांव का प्रभार करणसिंह शक्तावत को दिया गया है। झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में झाड़ोल के लिए रजनी डांगी व गोपाल कुंवर, फलासिया के लिए शांतिलाल मेघवाल, कोटड़ा के लिए संजय मेहता, औगणा के लिए प्रेमसिंह शक्तावत, देवला के लिए दीपक शर्मा तथा सुलाव के लिए सुगना देवी को जिम्मेदारी दी गई है।
उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में गिर्वा पंचायत समिति का प्रभार गणेश व्यास और नाई का मनोहर चौधरी संभालेंगे। मावली में मावली पंचायत समिति के लिए खुबीलाल पालीवाल, वल्लभनगर में वल्लभनगर के लिए नरेंद्र सिंह आसोलिया तथा कुराबड़ के लिए नानालाल वया को प्रभारी बनाया गया है।
खैरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कल्याणपुरा के लिए करण सिंह पंवार, खैरवाड़ा के लिए गीता पटेल, ऋषभदेव के लिए किरण नागोरी और नयागांव के लिए रामकृपा शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारियों की नियुक्ति के साथ पार्टी ने पंचायत चुनाव से पहले स्थानीय संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *