LOADING

Type to search

सीटीएई में LASIRE-2026 संगोष्ठी का शुभारंभ

Local

सीटीएई में LASIRE-2026 संगोष्ठी का शुभारंभ

Share


उदयपुर, 23 मार्च:
एमपीयूएटी के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी LASIRE-2026 का शुभारंभ हुआ। “AI आधारित नवाचार और शोध” विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में डॉ. एस.एल. मेहता, डॉ. बी.पी. शर्मा और डॉ. संदीप संचेती ने AI की भूमिका, साइबर सुरक्षा और शोध गुणवत्ता पर विचार रखे। डॉ. सुनील जोशी ने कृषि में AI के उपयोग को उत्पादन बढ़ाने और संसाधन प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण बताया। संगोष्ठी में डेटा विज्ञान, डिजिटल तकनीक और उभरती प्रौद्योगिकियों पर गहन चर्चा हो रही है। विशेषज्ञों ने AI के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर जोर देते हुए शोधकर्ताओं को नवाचार के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *