LOADING

Type to search

इंडिया गठबंधन का विरोध मार्च कल

political

इंडिया गठबंधन का विरोध मार्च कल

Share

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में रणनीति तय; टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट होते हुए अंबेडकर सर्किल तक जाएगा मार्च
उदयपुर, 6 अक्टूबर:
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को लेकर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ समाजवादी नेता अर्जुन देथा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूचियों में बदलाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से 8 अक्टूबर को संयुक्त रूप से विशाल विरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। मार्च टाउन हॉल से शुरू होकर जिलाधीश कार्यालय होते हुए अंबेडकर सर्किल तक जाएगा। नेताओं ने बताया कि मार्च के दौरान केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की कथित मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए संयुक्त आंदोलन का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस सहित विभिन्न सहयोगी दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *