LOADING

Type to search

उदयपुर में सजेगा भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टोन एक्सपो

Business

उदयपुर में सजेगा भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टोन एक्सपो

Share

18 दिसंबर से ‘स्टोमिन इंडिया-5’ का भव्य आगाज़
​उदयपुर, 20 जुलाई:
मार्बल और स्टोन इंडस्ट्री के वैश्विक पटल पर झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। देश के तीसरे सबसे बड़े स्टोन एंड टेक्नोलॉजी एक्सपो ‘स्टोमिन इंडिया-5’ का भव्य आयोजन आगामी 18 से 21 दिसंबर तक भुवाणा सर्कल के पास, जीवन ज्योति स्क्वायर मैदान में होने जा रहा है। ‘स्टोन हेल्पलाइन कॉर्पोरेशन’ के बैनर तले आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय मेगा इवेंट का मुख्य उद्देश्य इस बार ‘बिजनेस बूस्टर’ रहेगा। यह आयोजन ना सिर्फ उदयपुर और राजस्थान, बल्कि देश-विदेश के उत्पादकों, निर्यातकों, आयातकों, विशेषज्ञों, आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स और नए मकान बनाने की सोच रहे आम उपभोक्ताओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
​राजसमंद से शुरू हुआ सफर और भारत सरकार का पंच गौरव विजन
​स्टोन हेल्पलाइन कॉर्पोरेशन के सीईओ मोहन बोहरा ने बताया कि स्टोमिन इंडिया की शुरुआत साल 2017 में राजसमंद के मेवाड़ क्लब से हुई थी। इसके बाद 2018 में उदयपुर और कोरोना काल के बाद 2023 व 2024 में पुनः राजसमंद में इसके तीसरे और चौथे संस्करण का सफल आयोजन किया गया, जिसमें करोड़ों रुपये का बिजनेस आपस में हुआ। अब इसका पांचवां संस्करण पर्यटन नगरी उदयपुर में होने जा रहा है, जो भारत सरकार के ‘पंच गौरव’ कार्यक्रमों के एक मुख्य उद्देश्य को साकार करने और मार्बल उत्पादों के लिए एक बेहतर व्यापारिक माहौल तैयार करने में बड़ी सहभागिता निभाएगा।
​वैश्विक तकनीक का समागम और हैंडीक्राफ्ट का नया आकर्षण
​इस बार एक्सपो में 300 से अधिक एग्जिबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें कई नामी विदेशी कंपनियां भी शामिल होंगी। आयोजन स्थल पर 3 विशाल डॉम बनाए जा रहे हैं, जबकि ओपन एरिया में बड़ी मशीनरियों का प्रदर्शन और नई तकनीकों का लाइव डेमो देखने को मिलेगा। पहले जहाँ एक्सपो में सिर्फ स्टोन टेक्नोलॉजी से जुड़े तकनीकी प्रोडक्ट प्रदर्शित होते थे, वहीं इस बार विशेष रूप से स्टोन हैंडीक्राफ्ट, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स और आर्किटेक्ट व होटल इंडस्ट्री से जुड़े आधुनिक उत्पाद मुख्य आकर्षण होंगे। विजिटर्स की सुविधा के लिए यहाँ भव्य फूड कोर्ट और बड़ी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
​विज़न 2047 और एआई तकनीक पर दो दिवसीय टॉक शो
​व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ यह एक्सपो ज्ञान और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का भी बड़ा केंद्र बनेगा। एक्सपो के दौरान दो दिनों का विशेष तकनीकी सत्र आयोजित होगा। इस टॉक शो में देश-दुनिया के जाने-माने बिजनेस टाइकून और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो स्टोन इंडस्ट्री की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ साल 2047 के विकसित भारत में इस उद्योग के भविष्य पर मंथन करेंगे। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ बदलते व्यापारिक परिदृश्य जैसे प्रभावी मुद्दों पर भी गहन चर्चा होगी।
​आठ हजार से अधिक विजिटर्स और भव्य समारोह की तैयारियां
​इस भव्य आयोजन का उद्घाटन और समापन समारोह बेहद भव्य होगा। इन 4 दिनों के भीतर देश, विदेश और प्रदेश से तकरीबन 8 हजार से ज्यादा कॉर्पोरेट विजिटर्स के आने की संभावना है, जिनमें मुख्य रूप से एक्सपोर्टर्स, इंपोर्टर्स, व्यापारी, आर्किटेक्ट, बिल्डर्स, एंड यूजर और सोर्सिंग एजेंट शामिल हैं। यह एक्सपो स्थापित व्यापारियों और नए स्टार्टअप्स दोनों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण साबित होगा। संपूर्ण राजस्थान एवं भारत के मार्बल-माईंस व्यापारियों के लिए यह एक ऐसा शानदार मौका है जिसका सभी को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *