LOADING

Type to search

पीएमश्री विद्यालय काया के नवाचारों को राज्य स्तर पर सम्मान

education

पीएमश्री विद्यालय काया के नवाचारों को राज्य स्तर पर सम्मान

Share

मुख्य सचिव के समक्ष बेस्ट प्रैक्टिसेस की प्रस्तुति, जनजातीय क्षेत्र की चुनौतियों से भी कराया अवगत
उदयपुर, 23 अगस्त:
उदयपुर के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काया ने राज्य स्तर पर अपनी नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों और बेस्ट प्रैक्टिसेस से जिले का गौरव बढ़ाया है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय वेबिनार में प्रधानाचार्य कृष्णकांत शर्मा ने विद्यालय की गतिविधियों, नवाचारों और उपलब्धियों का मुख्य सचिव के समक्ष प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया।
राज्य स्तरीय वेबिनार के लिए राजस्थान के चुनिंदा 10 विद्यालयों का चयन किया गया था। इनमें पीएमश्री विद्यालय काया को भी शामिल किया गया। विद्यालय की ओर से तैयार नवाचारी वीडियो और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को वेबिनार के माध्यम से प्रदेश स्तर पर प्रदर्शित किया गया। मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
प्रधानाचार्य शर्मा ने जनजातीय क्षेत्र में माता-पिता की अशिक्षा, आर्थिक अभाव और नशे की प्रवृत्ति के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा सीखने के परिणामों में आने वाली चुनौतियों की जानकारी दी। उन्होंने मातृ सम्मेलन, नशा मुक्ति अभियान, नियमित योग, आकर्षक प्रार्थना कार्यक्रम, हॉकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और हरित विद्यालय जैसे नवाचारों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यालय को शिक्षण, तकनीक, कौशल और संस्कार का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *