LOADING

Type to search

सुविवि के शिक्षा संकाय में आज से अंतरराष्ट्रीय सेमिनार शुरू

Local

सुविवि के शिक्षा संकाय में आज से अंतरराष्ट्रीय सेमिनार शुरू

Share

उदयपुर, 15 अप्रैल: उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की ओर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ गुरुवार को प्रातः 10 बजे बप्पा रावल गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में होगा।
सेमिनार के उद्घाटन सत्र में कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रो. गोपीनाथ शर्मा (जैन विश्व भारती इंस्टीट्यूट, लाडनूं), प्रो. एस.सी. चौहान (एनसीईआरटी), प्रो. मदन सिंह राठौड़, प्रो. मीरा माथुर, प्रो. प्रतिभा पांडे और डॉ. अल्पना सिंह सहित कई शिक्षाविद् शामिल होंगे।
देश-विदेश से शोध पत्रों की प्रस्तुति
उद्घाटन के बाद तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हंगरी, संयुक्त राज्य अमेरिका, गोवा सहित देश के विभिन्न शहरों—भुवनेश्वर, नई दिल्ली, अहमदाबाद, कोटा, देहरादून, पंजाब, अयोध्या, बांसवाड़ा, जयपुर और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय—से आए शोधार्थी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
यह सेमिनार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, शोध और वैश्विक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श और ज्ञान साझा किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *