LOADING

Type to search

पालीवाल व समस्त ब्राह्मणों का परिचय सम्मेलन 7 जून को

socal

पालीवाल व समस्त ब्राह्मणों का परिचय सम्मेलन 7 जून को

Share

उदयपुर, 11 मई: मेवाड़, पालीवाल, मेनारिया, नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामूहिक विवाह समिति द्वारा तपस्वी संत डॉ. एच.आर. पालीवाल के सान्निध्य में 28वें परिचय सम्मेलन की तैयारी बैठक हिरण मगरी सेक्टर-5 स्थित आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के नोहरे में संभागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश नंदवाना की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
समिति की व्यवस्थापिका प्रेमलता पालीवाल ने बताया कि 7 जून को प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियां एवं तलाकशुदा महिला-पुरुष मंच पर अपना परिचय देंगे। बायोडाटा फॉर्म ऑनलाइन भी जमा किए जा रहे हैं। परिचय पुस्तिका का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसका वितरण सम्मेलन से 15 दिन पूर्व किया जाएगा। समिति अध्यक्ष महर्षि सारस्वत ने समाजजनों से बच्चों के परिचय फॉर्म समय पर जमा कराने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *