LOADING

Type to search

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में अलंकरण समारोह का आयोजन

education

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में अलंकरण समारोह का आयोजन

Share

उदयपुर, 27 जुलाई: अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में सोमवार को छात्र नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना के उद्देश्य से अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 90 छात्र-छात्राओं का पद एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया ।
मुख्य अतिथि कर्नल नरेश बागासरा एवं प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को सैश और बेज पहनाकर सम्मान किया और सभी हाउस के उद्देश्यों के बारे मे जानकारी प्रदान की।
समारोह में विद्यालय के अग्नि हाउस ,जल हाउस, आकाश हाउस, पृथ्वी हाउस ,और वायु हाउस के कप्तान और उप कप्तान को सैश पहनाकर पद की शपथ दिलाई।समारोह में नव निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को सैश एवं बैज प्रदान कर उनके दायित्वों से अवगत कराया गया।
उप प्राचार्य गजेंद्र शर्मा ने प्राइमरी सेक्शन के विद्यार्थियों को सैश पहनाकर हेड गर्ल, हेड बॉय, सांस्कृतिक सचिव ,अनुशासन मंत्री एवं मार्शल का सम्मान किया एवं सामूहिक शपथ प्राध्यापिका अभिलाषा वर्मा द्वारा दिलाई । इससे पूर्व समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के बैंड दल द्वारा मनमोहक बैंड धुन पधारो म्हारे देश, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के साथ हुई। तत्पश्चात सरस्वती वंदना वीणा वादिनी के साथ दीप प्रज्वलन किया गया । विद्यालय प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बचपन को मुस्कुराने दो गीत पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी । जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने सराहा। मुख्य अतिथि कर्नल नरेश बागासरा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और नेतृत्व का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *