LOADING

Type to search

IPO में निवेश का झांसा: 19.89 लाख की ठगी

Local

IPO में निवेश का झांसा: 19.89 लाख की ठगी

Share

यूट्यूब एड और व्हाट्सएप ग्रुप से बुजुर्ग को फंसाया, फर्जी ऐप से लूट
चित्तौड़गढ़, 8 अप्रैल:
निम्बाहेड़ा के एक बुजुर्ग से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 19.89 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। यूट्यूब पर दिखे IPO विज्ञापन के झांसे में आकर पीड़ित ने फर्जी ऐप के जरिए निवेश किया और अपनी जमा पूंजी गंवा बैठा।
व्हाट्सएप ग्रुप से बनाया भरोसा
ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी मुनाफे के मैसेज दिखाए, जिससे उनका भरोसा बढ़ता गया। शुरुआत में छोटी रकम निवेश करवाई गई, फिर धीरे-धीरे लाखों रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
फर्जी ऐप में दिखाया मुनाफा
एप्लीकेशन में बढ़ता बैलेंस दिखाकर पीड़ित को लगातार निवेश के लिए प्रेरित किया गया। जब पैसे निकालने की कोशिश की तो ऐप बंद हो गया और नंबर भी स्विच ऑफ मिले।
साइबर थाने में केस दर्ज
पीड़ित ने 1930 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जयपुर एटीएस-एसओजी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला चित्तौड़गढ़ साइबर थाने भेजा, जहां जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *