LOADING

Type to search

जैनम-15: 7 को एचपीवी वैक्सीनेशन

Business

जैनम-15: 7 को एचपीवी वैक्सीनेशन

Share

​उदयपुर, 3 अगस्त: जैन जागृति सेंटर महिला शाखा द्वारा आयोजित ‘जैनम-15’ एग्जिबिशन कम सेल का आयोजन 7, 8 और 9 अगस्त को शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित ओकेजन गार्डन बैंक्विट हॉल में किया जा रहा है। लक्की ड्रॉ निकालकर स्टॉल्स का आवंटन संपन्न किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष कुसुम भंसाली, सुशीला मांडावत, वीणा मेहता, मीना सिसोदिया, कुसुम जैन और सुमित्रा सिंघवी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
​सेंटर की संरक्षिका पिंकी माण्डावत ने बताया कि तीन दिवसीय जैनम 15 के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग सामाजिक और मनोरंजक गतिविधियां होंगी। ​एग्जीबिशन के पहले दिन 7 अगस्त को दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप आयोजित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *