LOADING

Type to search

ज्योतिबा फुले समाज परिवर्तन के प्रेरणा पुंज: सामर

Local

ज्योतिबा फुले समाज परिवर्तन के प्रेरणा पुंज: सामर

Share

जयंती पर संगोष्ठी, लघु फिल्म व 5 संकल्प; फुले दंपति के नाम पर मार्ग व मूर्तियों की घोषणा
उदयपुर, 11 अप्रैल:
ज्योतिराव फुले जयंती पर भाजपा शहर जिला उदयपुर की ओर से संगोष्ठी, पुष्पांजलि और लघु फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अध्यक्षता सीडी चारण ने की।
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष की विरासत
प्रमोद सामर ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने जातिवाद, छुआछूत और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने फुले दंपति को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
5 बड़े संकल्पों की घोषणा
कार्यक्रम में फुले जयंती पर पांच प्रमुख संकल्प लिए गए—200 यूनिट रक्तदान, फुले दंपति के नाम पर मार्ग व मूर्तियां, लघु पुस्तिका प्रकाशन, 200 गणमान्यजनों का सम्मान और विश्वविद्यालय में फुले पीठ स्थापना के प्रयास।
शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर
वक्ताओं ने फुले के शिक्षा, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक सुधारों में योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित रही। संचालन कमलेश प्रजापत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रेवाशंकर माली ने दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *