LOADING

Type to search

कुमावत शक्ति सम्मेलन आज, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

socal

कुमावत शक्ति सम्मेलन आज, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Share

उदयपुर, 29 अगस्त: अखंड क्षत्रिय कुमावत समाज उदयपुर की ओर से सामाजिक और राजनीतिक जागरण को लेकर कुमावत शक्ति सम्मेलन रविवार को आयोजित होगा। सूरजपोल स्थित चारभुजा मंदिर में हुई कोर कमेटी की बैठक में नगर निगम चुनावों में समाज की भूमिका पर चर्चा के बाद सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि सम्मेलन 30 अगस्त को सुबह 9.30 बजे आलोक स्कूल, पंचवटी में होगा। इसमें समाज की छह पंचायतों, प्रवासी समाज, तानावटी चौकी प्रतापनगर, विभिन्न संगठनों, युवा शक्ति, मातृ शक्ति और विधि समिति के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में विशेषज्ञ सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर कार्यशाला के माध्यम से मंथन करेंगे। चर्चा के आधार पर नगर निगम चुनाव को लेकर समाज की रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *