LOADING

Type to search

अशोका पैलेस में सजेगी ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’, काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह आज

Local

अशोका पैलेस में सजेगी ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’, काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह आज

Share

नववर्ष थीम पर कवियों का जुटेगा संगम, प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
उदयपुर, 12 अप्रैल:
शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ द्वारा रविवार को अशोका पैलेस, शोभागपुरा रोड स्थित परिसर में भव्य काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संस्था की मासिक साहित्यिक श्रृंखला के अंतर्गत हो रहा है, जिसमें उदयपुर सहित देशभर के कवि, साहित्यकार और कला प्रेमी भाग लेंगे।
संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में “नववर्ष” विषय पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। संयोजक पं. पुरूषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
देशभर के रचनाकारों का सशक्त मंच
माधवानी ने बताया कि ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ आज एक राष्ट्रीय स्तर का सशक्त साहित्यिक मंच बन चुका है, जिससे देशभर के 700 से अधिक स्थापित एवं उभरते रचनाकार जुड़े हुए हैं। यह मंच व्हाट्सएप समूह के माध्यम से निरंतर साहित्यिक संवाद और सृजनशीलता को बढ़ावा दे रहा है।
कार्यक्रम में उदयपुर के पांच प्रतिष्ठित साहित्यकारों को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन साहित्य, कविता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का संगम होगा, जहां श्रोताओं को उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *