LOADING

Type to search

बिना बारिश पिछोला झील लबालब, अब फतेहसागर की बारी

Local

बिना बारिश पिछोला झील लबालब, अब फतेहसागर की बारी

Share

उदयपुर, 24 मार्च : लेकसिटी उदयपुर में इस बार बिना बारिश के ही झीलों को लबालब करने की कवायद तेज हो गई है। पिछले तीन दिनों से आसपास के बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण पिछोला झील का जलस्तर तेजी से बढ़ा है और अब प्रशासन का फोकस फतेहसागर झील को भरने पर है। संभावना है कि बुधवार सुबह लिंक नहर के जरिए फतेहसागर में पानी छोड़ा जाएगा।
अलसीगढ़, आकोदड़ा, मादड़ी और नांदेश्वर बांधों से छोड़ा गया पानी सीसारमा नदी के माध्यम से सीधे पिछोला में पहुंच रहा है। महज तीन दिनों में ही झील का जलस्तर करीब डेढ़ फीट बढ़कर प्लस 9.4 फीट तक पहुंच गया है। अब दोनों प्रमुख झीलों का जलस्तर 10-10 फीट तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
दरअसल, गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर में पेयजल संकट की आशंका बढ़ गई थी। गिरते जलस्तर को देखते हुए जलदाय विभाग ने समय रहते बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ने का निर्णय लिया, ताकि गर्मियों में पानी की किल्लत से बचा जा सके।
फतेहसागर के लिए लिंक नहर की सफाई लगभग पूरी हो चुकी है और तैयार होते ही इसमें पानी प्रवाहित किया जाएगा। यदि आने वाले दिनों में पानी की आवक जारी रहती है तो झीलों का स्तर और सुधरेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *