LOADING

Type to search

उदयपुर में दोपहर बाद रिमझिम बारिश, पूरे सप्ताह बरसात के आसार

Local

उदयपुर में दोपहर बाद रिमझिम बारिश, पूरे सप्ताह बरसात के आसार

Share

उदयपुर, 21 जुलाई: उदयपुर में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। कलेक्ट्री रोड, देहलीगेट, चेतक सर्कल, कोर्ट चौराहा और अस्पताल रोड सहित कई क्षेत्रों में करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई। ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि जिले में खंड वर्षा का दौर जारी है तथा पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मानसून सक्रिय होने पर अच्छी वर्षा के साथ तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *