LOADING

Type to search

नन्हे गोपाल दिखाएंगे प्रतिभा, रात में फूटेगी मटकी

Local

नन्हे गोपाल दिखाएंगे प्रतिभा, रात में फूटेगी मटकी

Share

उदयपुर, 3 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हिरणमगरी में बच्चों के लिए विशेष आयोजन होगा। पूज्य सिंधी पंचायत हिरणमगरी के सान्निध्य में झूलेलाल युवा एवं नारी संघ की ओर से शुक्रवार, 4 सितंबर को सेक्टर-4 स्थित झूलेलाल भवन में शाम 7 बजे से ‘बाल गोपाल जन्माष्टमी उत्सव’ मनाया जाएगा। संघ के संस्थापक गिरीश राजानी ने बताया कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृष्ण भजनों पर नृत्य, जन्माष्टमी थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम होंगे। चांदनी लालवानी ने बताया कि 1 से 17 वर्ष तक के बच्चे राधा, कृष्ण, सुदामा व यशोदा सहित विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर सकेंगे। नृत्य प्रतियोगिता में 4 से 7 तथा 8 से 17 वर्ष के दो वर्ग होंगे। रात में मटकी फोड़ और प्रसाद वितरण भी होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *