LOADING

Type to search

लोकेश सोनी बने शहर जिलाध्यक्ष

socal

लोकेश सोनी बने शहर जिलाध्यक्ष

Share

उदयपुर, 31 मई: राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन ने वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश सोनी को उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा और प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी की अनुशंसा पर की गई। लोकेश सोनी पूर्व में उदयपुर व्यवसाय संघ अध्यक्ष सहित भाजपा के विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं। उन्होंने संगठन को शहर के सभी वार्डों तक विस्तार देने, सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं के लिए संस्कार शिविर आयोजित करने की बात कही। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि संगठन राजस्थान के सभी जिलों और तहसीलों में विस्तार कर हिंदू समाज को संगठित करने तथा सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *