LOADING

Type to search

395 गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए मां वाउचर दिए

Health

395 गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए मां वाउचर दिए

Share

स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच

उदयपुर, 10 सितंबर: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को जिले के 131 चिकित्सा संस्थानों पर 3091 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि 9 तारीख को आयोजित होने वाला अभियान स्थानीय निकाय चुनाव के कारण आज आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 395 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी के लिए मां वाउचर दिए गए।
सीएमएचओ उदयपुर द्वितीय डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सरकारी एवं पंजीकृत निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर निशुल्क जांच के लिए भेजा गया। आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि अभियान में ब्लड, यूरिन, हीमोग्लोबिन, बीपी और शुगर सहित अन्य जांचें की गईं। संभावित व उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर विशेषज्ञ परामर्श के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों पर भेजा गया। महिलाओं को स्तनपान, पोषण, टीकाकरण तथा आयरन, कैल्शियम और विटामिन के सेवन के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान हर माह 9, 18 और 27 तारीख को आयोजित होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *