माहेश्वरी प्रीमियर लीग संपन्न; आज जमेगी लाफ्टर नाइट
Share
उदयपुर : नगर माहेश्वरी युवा संगठन उदयपुर के तत्वावधान में आरएमवी ग्राउंड पर चल रहे महेश नवमी महोत्सव के तहत तीन दिवसीय ‘माहेश्वरी प्रीमियर लीग’ (MPL) क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। संगठन के अध्यक्ष गजेंद्र मुन्दड़ा और सचिव प्रभात अजमेरा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में ओ ब्रियु हिटर्स विजेता और डीएलएमआई (DLMI) बूस्टर्स टीम उपविजेता रही। खेल मंत्री यश असावा और राहुल देवपुरा के अनुसार, इस दौरान माहेश्वरी वॉलीबॉल लीग और जूनियर बच्चों के खेलकूद भी आयोजित हुए। महोत्सव के तहत आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जहां समाज की महिलाओं का अभूतपूर्व जोश देखने को मिला। ‘किचन क्वीन से क्रिकेट किंग’ बनने के इस सफर में महिलाओं ने मैदान संभालते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी। हर बाउंड्री पर दर्शकों की भारी हूटिंग और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा। चूल्हा-चौका ओर बेलन छोड़ बल्ले से कमाल दिखाने उतरीं महिलाओं के इस कड़े मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा ने किया।
