LOADING

Type to search

शिल्पग्राम में आज गूंजेगा ‘मैं भी वीर सावरकर’

Local

शिल्पग्राम में आज गूंजेगा ‘मैं भी वीर सावरकर’

Share

उदयपुर, 1 अगस्त: पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के तहत रविवार, 2 अगस्त को शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में नाटक ‘मैं भी वीर सावरकर – अंश मात्र’ का मंचन होगा।
केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि नाटक का लेखन एवं प्रस्तुति नीलमाधव वसंत भुसारी (इंदौर) करेंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा और आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इसी दिन सुबह 9.30 बजे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिल्पग्राम परिसर में विशाल पौधारोपण अभियान भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *