LOADING

Type to search

गुमनाम शहीदों की गाथा लेकर कश्मीर से कटरा तक पहुंचे मनोज आंचलिया और डॉ. सीमा वेद

Local

गुमनाम शहीदों की गाथा लेकर कश्मीर से कटरा तक पहुंचे मनोज आंचलिया और डॉ. सीमा वेद

Share

दस दिवसीय अभियान में हजारों लोगों को सुनाई स्वतंत्रता सेनानियों की अनसुनी कहानियां
उदयपुर, 10 जून:
देश के गुमनाम शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम की अनसुनी गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया एवं डॉ. सीमा वेद ने जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में दस दिवसीय जनजागरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक कपड़े के रोल पर अंकित शहीदों की वीरगाथाओं का प्रदर्शन कर हजारों लोगों में राष्ट्रभक्ति और इतिहास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने बताया कि जम्मू के अखनूर, श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला दर्रा, कटरा, अमृतसर, देशनोक, तिजारा और श्री महावीरजी सहित कई ऐतिहासिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहलगाम स्थित बैसरन शहीद स्मारक पर हालिया आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
अभियान के दौरान लोगों को विनायक देशपांडे, प्रफुल्ल चाकी, अंबिका चक्रवर्ती, सुरेंद्रनाथ बनर्जी, राव तुलाराम और मुकुंदी लाल सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से परिचित कराया गया। कटरा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में आजादी के संघर्ष की प्रेरक घटनाओं ने श्रोताओं को भावुक कर दिया।
उदयपुर लौटने पर वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान ने मनोज आंचलिया और डॉ. सीमा वेद का सम्मान किया। संस्थान ने इस अभियान को नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, इतिहास बोध और देशभक्ति की भावना मजबूत करने की प्रेरणादायी पहल बताया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *