LOADING

Type to search

आज से मिलेंगी 5वीं-8वीं बोर्ड की मार्कशीट

education

आज से मिलेंगी 5वीं-8वीं बोर्ड की मार्कशीट

Share

डाइट ने जारी किए निर्देश, अधिकृत पत्र और राजकीय सील के बिना नहीं होगा वितरण
उदयपुर, 3 अगस्त:
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) उदयपुर ने वर्ष 2026 की कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड मूल्यांकन की अंकतालिकाओं (मार्कशीट) के वितरण को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। डाइट की प्रधानाचार्य शीला काहाल्या के आदेशानुसार मंगलवार 4 अगस्त से उदयपुर एवं नवगठित सलूम्बर जिले के सभी ब्लॉकों को मार्कशीट वितरित की जाएगी।
जारी आदेश के अनुसार उदयपुर और सलूम्बर जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (सीबीईओ) को अपने-अपने ब्लॉक की अंकतालिकाएं प्राप्त करने के लिए अधिकृत प्रतिनिधि भेजना होगा। प्रतिनिधि के पास संबंधित कार्यालय का अधिकृत पत्र (अथॉरिटी लेटर) और राजकीय कार्यालय की सील (मोहर) होना अनिवार्य रहेगा। इन दस्तावेजों के अभाव में मार्कशीट का वितरण नहीं किया जाएगा।
डाइट प्रशासन ने बताया कि अंकतालिकाओं का वितरण 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे से डाइट कार्यालय परिसर से शुरू होगा। सभी सीबीईओ को समय पर अपने प्रतिनिधि भेजकर अंकतालिकाएं प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संबंधित विद्यालयों तक मार्कशीट शीघ्र पहुंचाई जा सके और विद्यार्थियों को समय पर उपलब्ध कराई जा सके। डाइट ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों से निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारु और पारदर्शी बनी रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *