LOADING

Type to search

माया ने राष्ट्रीय कुश्ती में दिलाया कांस्य पदक, अंजलि का राजस्थान पुलिस में खेल कोटे से चयन

Sports

माया ने राष्ट्रीय कुश्ती में दिलाया कांस्य पदक, अंजलि का राजस्थान पुलिस में खेल कोटे से चयन

Share


उदयपुर, 16 जुलाई: भीलवाड़ा की केसरी नंदन व्यायामशाला की दो महिला पहलवानों ने अपनी उपलब्धियों से जिले और राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। एक ओर माया पहलवान ने राष्ट्रीय अंडर-23 सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया, वहीं राष्ट्रीय पदक विजेता अंजलि साहू का राजस्थान पुलिस में खेल कोटे से चयन होने पर व्यायामशाला में खुशी का माहौल है।
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि हरियाणा के एमडीयू खेल परिसर में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय अंडर-23 सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में माया ने 72 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और राजस्थान को कांस्य पदक दिलाया। वहीं व्यायामशाला की पहलवान अंजलि साहू ने अपनी खेल उपलब्धियों के दम पर राजस्थान पुलिस में सरकारी सेवा प्राप्त की है। प्रशिक्षक जाट ने बताया कि इससे पहले भी व्यायामशाला की खिलाड़ी मनीषा माली भारतीय सेना में स्पोर्ट्स कोटे से चयनित हो चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *