एमबी हॉस्पिटल को मिले 3 स्थायी नर्सिंग अधीक्षक
Share
उदयपुर, 22 मई: महाराणा भूपाल चिकित्सालय को तीन नए स्थायी नर्सिंग अधीक्षक मिले हैं। मूल राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी पदोन्नति सूची में अमीन खान, ओम जोशी और जितेंद्र भटनागर को स्थायी नर्सिंग अधीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में रिक्त सभी नर्सिंग अधीक्षक पद भर गए हैं। अब एमबी हॉस्पिटल में 6 स्थायी और 2 कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक कार्यरत रहेंगे। संगठन ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं मजबूत होंगी। हालांकि संगठन ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज में अब भी रिक्त 22 नर्सिंग अधीक्षक पद जल्द भरने की मांग की है।
