रात में लुढ़का पारा, गुलाबी सर्दी का अहसास
Share
उदयपुर, 7 नवम्बर: शहर व आसपास के क्षेत्रों में जहां दिन में तेज धूप और गर्मी का असर महसूस हो रहा है, वहीं रात के समय पारा गिरने से मौसम में हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। शनिवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप खिली रही।

मौसम विभाग डबोक के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह क्रमशः 34.4 और 18.0 डिग्री था। बीते 24 घंटों में रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और गिरावट होने की संभावना है, जिससे गुलाबी सर्दी का असर बढ़ेगा।







