LOADING

Type to search

सांवलिया सेठ के खजाने में करोड़ों की आस्था, 31.87 करोड़ की गणना के साथ भंडार का हुआ समापन

socal

सांवलिया सेठ के खजाने में करोड़ों की आस्था, 31.87 करोड़ की गणना के साथ भंडार का हुआ समापन

Share


सांवलिया जी, 21 मई:
मेवाड़ अंचल के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर श्री सांवलिया सेठ मंदिर के मासिक भंडार की गणना का आज समापन हो गया। कुल 5 चरणों में हुई गणना में मंदिर को 32 करोड़ 87 लाख 92 हजार 570 रुपए की प्राप्ति हुई। इसमें भंडार से 25 करोड़ 49 लाख 10 हजार 821 रुपए तथा ऑनलाइन भेंट के रूप में 7 करोड़ 38 लाख 81 हजार 749 रुपए प्राप्त हुए। 15 मई को चौदस के दिन भंडार खोला गया था और पहले ही दिन 11 करोड़ रुपए से अधिक राशि की गणना हुई थी।
मंदिर मंडल बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि भंडार और भेंटकक्ष से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी प्राप्त हुई है। गणना में कुल 725 ग्राम 550 मिलीग्राम सोना तथा 87 किलो 294 ग्राम 440 मिलीग्राम चांदी प्राप्त हुई।
भंडार गणना के दौरान साँवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, नायब तहसीलदार एव प्रथम प्रशासनिक अधिकारी शिव शंकर पारीक, सदस्य पवन तिवारी, हरिराम गाडरी, किशन लाल अहीर, राम लाल गुर्जर, मंदिर प्रभारी भेरुगीरी गोस्वामी, स्टोर प्रभारी मनोहर लाल शर्मा सहित मंदिर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *