LOADING

Type to search

मां की स्मृति में बनाई सूक्ष्म पुस्तिका, मिनिएचर कलाकार ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

Local

मां की स्मृति में बनाई सूक्ष्म पुस्तिका, मिनिएचर कलाकार ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

Share

12वीं पुण्यतिथि पर ‘मां को नमन’ लघु पुस्तिका तैयार कर संजोईं यादें
उदयपुर, 22 जुलाई:
मिनिएचर आर्ट के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले शहर के ख्यातनाम कलाकार डॉ. चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने अपनी माता की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ‘मां को नमन’ शीर्षक से एक सूक्ष्म (लघु) पुस्तिका तैयार कर अपनी मां की स्मृतियों को सहेजने का प्रयास किया है।
डॉ. चित्तौड़ा लंबे समय से विभिन्न महापुरुषों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में लघु पुस्तिकाएं तैयार करते रहे हैं। उनकी यह कला न केवल मिनिएचर आर्ट की बारीकियों को दर्शाती है, बल्कि महान व्यक्तित्वों के जीवन और योगदान को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार उन्होंने अपनी माता की स्मृति को समर्पित ‘मां को नमन’ पुस्तिका तैयार की। उन्होंने बताया कि यह पुस्तिका केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि मां के स्नेह, संस्कार और जीवन मूल्यों को सहेजने का एक भावनात्मक प्रयास है।
डॉ. चित्तौड़ा की इस अनूठी पहल की कला और साहित्य जगत में सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की रचनात्मक श्रद्धांजलियां आने वाली पीढ़ियों को पारिवारिक मूल्यों और मातृ सम्मान का संदेश देती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *