आरजीएचएस में हो रहे बदलाव पर मंत्रालयिक परिषद का ऐलान, सड़क पर आएगा कर्मचारी वर्ग
Share
उदयपुर, 20 मई: राजस्थान में आर.जी.एच.एस. योजनान्तर्गत आ रही समस्याओं एवं इसके परिवर्तन तथा समर्पित अवकाश नगद भुगतान नहीं होने से कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है।
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सिंह राव ने बताया कि पिछले एक माह से निजी अस्पतालों में चल रही आर.जी.एच.एस योजना में कर्मचारीयों को ईलाज नहीं मिल रहा है जबकि कर्मचारी वर्ग की मासिक सेलेरी से आरजीएचएस कटौति निरन्तर हो रही है और कर्मचारी, पेंशनर अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है अतः योजना होने के बावजुद मजबुरी में जेब से राशि जमा करा ईलाज करा रहे हैं। इससे कर्मचारियों पर दोहरी मार होने से उनमें भारी रोष है। साथ ही इस वित्तिय वर्ष में राज्य सरकार द्वारा समर्पित अवकाश नकद भुगतान भी नहीं हो रहा है जिससे कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है। अतः राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद (भा.म.स.) के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि कर्मचारी विरोधी फैसले वापस नहीं लिए गये तो समस्त कर्मचारी वर्ग सड़क पर आएगा एवं विरोध प्रर्दशन करेगा साथ ही चरण्बद्ध आंदोलन शुरु कर राज्य सरकार की कर्मचारीयों के प्रति दमनकारी नितियों के विरुद्ध ईंट से ईंट बजा देगा।
