LOADING

Type to search

सराड़ा के लापता युवक का हुआ पुनर्मिलन, भाई ने जताया आभार

socal

सराड़ा के लापता युवक का हुआ पुनर्मिलन, भाई ने जताया आभार

Share

उदयपुर, 31 जुलाई : अपना घर आश्रम, बेदला ने पुनर्वास अभियान के तहत एक और सफलता हासिल करते हुए 118वें प्रभुजी को उनके परिवार से मिलाया। आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि 8 अप्रैल 2026 को एकलिंगपुरा क्षेत्र से लावारिस अवस्था में मिले बाला नामक व्यक्ति को आश्रम में भर्ती कराया गया था। उपचार और काउंसलिंग के दौरान उन्होंने अपना गांव बटुका (सराड़ा, सलूम्बर) बताया। आश्रम ने सराड़ा थाना पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद कांस्टेबल कालूराम गरासिया की मदद से उनके छोटे भाई शिवा का पता चला। शिवा आश्रम पहुंचे और बताया कि उनका भाई मजदूरी के लिए अहमदाबाद गया था, जहां से लापता हो गया था। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आश्रम ने सम्मानपूर्वक बाला को उनके भाई के साथ विदा किया। परिवार ने आश्रम की सेवा और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *